CTET Result 2022 Today News: ctet.nic.in पर जारी होगा सीटेट का रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
CTET December Result 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट (CBSE CTET Result 2021) अब तक जारी नहीं हुआ है। सीटेट परीक्षा के उम्मीदवार पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही उम्मीदवारों का रिजल्ट (CTET Result 2022) जारी कर सकता है। पहले 15 फरवरी को रिजल्ट जारी होना था मगर अब तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। ऐसे में सीटेट के लाखों उम्मीदवार नाराज दिख रहे हैं। उम्मीदवार सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। सीटेट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा।
उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उनकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक पूरे भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 1 फरवरी, 2022 को बोर्ड ने आंसर-की जारी की। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 4 फरवरी, 2022 तक लिंक एक्टिव था। बता दें कि कोई व्यक्ति कितनी बार CTET का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। एक सीटीईटी योग्य उम्मीदवार अपने स्कोर को बढ़ाने के लिए फिर से आवेदन कर सकता है। सीटीईटी परीक्षा को पास कर सर्टिफिकेट हासिल करने वाले उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
CTET December Result 2021 इस डायरेक्ट लिंक से कर पाएंगे चेक
Comments
Post a Comment